operators सभी प्रोग्रामिंग भाषाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है क्योंकि बड़ी से बड़ी calculation हो या फिर छोटी से छोटी calculation उनमें operators का अहम role होता है |
आज के आर्टिकल Javascript Operators में आपको जावास्क्रिप्ट के सभी ऑपरेटर्स के बारे में पढ़ने को मिलेगा जिससे आपको practical और मौखिक इंटरव्यू दोनों जगह मदद मिलेगी इसलिए इस आर्टिकल को शुरू से लेकर लास्ट तक जरूर पढ़े |
Javascript Operators
दोस्तों Operator का काम होता है की चीजों को कंट्रोल करना और जावास्क्रिप्ट में operators का काम है कुछ गणित के calculation करना या फिर किसी logic को कंट्रोल करना आदि |
Javascript Operators कई प्रकार के होते हैं जिनके बारे में नीचे आपको डिटेल में बताया गया है | दोस्तों operators को पढ़ने से पहले अगर आपने javascript data type के बारे में पढ़ रखा है तो आज का आर्टिकल आपको काफ़ी जल्दी समझ में आयेगा |
JavaScript Assignment Operators
यह सबसे आसान operators में से एक है इसमें होता कुछ यूँ है की कोई वैल्यू को किसी variable में assign करना होता है (=) बराबर के ज़रिए जैसे की a = a+b यह सबसे बेसिक उदाहरण में से एक है |
इसमें जो a है इसको बोलते हैं left side operand और जो a+b है उसको बोलते हैं right side operand और जो बीच में = है वो है अपना assignment यानी की right side operand की वैल्यू left side operand में assign हो रही है |
JavaScript Arithmetic Operators
इस ऑपरेटर में सिर्फ़ numerical values ही होती हैं क्योंकि इसका काम ही गणित करना होता है जैसे किसी एक संख्या में दूसरी संख्या को जोड़ना, घटाना, गुणा करना और भाग देना आदि, ये सभी गणित करने के तरीके हैं तो इनमें सिर्फ़ number ही चलते है |
Operator | विवरण | उदाहरण |
---|---|---|
Plus(+) | एक संख्या में दूसरी संख्या को जोड़ना | | let result = 2 + 3; // Output: 5 |
Minus(-) | एक संख्या में से दूसरी संख्या को घटाना | | let result = 3 – 3; // Output: 0 |
Multiplication(*) | एक संख्या में दूसरी संख्या को गुणा करना | | let result = 3 * 3; // Output: 9 |
Division(/) | एक संख्या में दूसरी संख्या का भाग देना | | let result = 3 / 3; // Output: 1 |
Remainder(%) | एक संख्या में दूसरी संख्या का भाग देने पर जो शेषफल बचता है वह Remainder(%) return करता है | | let result = 10 % 3; // Output: 1 |
Exponentiation(**) | एक संख्या को दूसरी संख्या को पॉवर देना | | let result = 2 ** 3; // Output: 8 |
JavaScript Logical Operators
इस Operator की सहायता से जावास्क्रिप्ट में logic लगाए जाते हैं किसी कंडीशन के ज़रिए, यह ऑपरेटर Boolean वैल्यू को accept करता है, Boolean वैल्यू true या false होती हैं नीचे आप अलग-अलग Logical Operators के बारे में पढ़ सकते हैं |
AND (&&
)
यह ऑपरेटर सिर्फ true return करता है अगर दोनों operands truthy हो तो लेकिन अगर दोनों में से एक भी falsy है तो यह पहले false return करेगा |
आसान भाषा में अगर दोनों वैल्यू true है तो यह true return करेगा वरना false.
let a = true;
let b = false;
console.log(a && b);
//Output: false
OR (||)
इसमें अगर एक वैल्यू भी true है तो यह true return करता है फिर चाहे बाक़ी वैल्यू false हो यानी की दो या दो से अधिक वैल्यू में से अगर एक भी true है तो यह true ही return करेगा और अगर सभी value false है तो लास्ट में यह false return करता है |
let a = false;
let b = true;
console.log(a || b);
//Output: true
NOT (!
)
यह ऑपरेटर थोड़ा अलग तरीक़े से काम करता है, अगर कोई वैल्यू true है तो उसे यह false बनाता है और अगर कोई value false है तो यह उसे true बनाता है |
let a = true;
let b = false;
console.log(!a); // false (because a is true)
console.log(!b); // true (because b is false)
कुछ लोगों को Truthy value और falsy value में confusion रहता है तो थोड़ा इसके बारे में भी पढ़ लेते हैं की javascript में कोन कौनसी value truthy होती हैं और कौनसी falsy होती है |
Truthy Values
ऐसी कोई भी value जो boolean context में true के रूप में बदलती है तो उसे Truthy value माना जाता है बाक़ी नीचे आपको लिस्ट में बताया गया है कि कोन कौनसी वैल्यू truthy है |
- ऐसी कोई भी value जो जीरो (0) के अलावा हो चाहे वो positive हो या negative सभी Truthy Values मानी जाती है |
- ऐसी कोई भी string जो खाली नहीं है चाहे उसमें space भी हो Truthy Values मानी जाएगी |
- empty object, empty array ये भी Truthy Values हैं |
- boolean value अगर true है वो truthy ही मानी जाएगी और अगर कोई function है ख़ाली वो भी truthy माना जाता है |
Falsy Values
ऐसी कोई भी value जो boolean context में false के रूप में बदलती है तो उसे Falsy value माना जाता है बाक़ी आप नीचे पढ़ सकते हैं |
- boolean value false ये Falsy माना जाता है |
- number zero
- empty string – “”
- null value
- undefined value
- Not-a-Number value = NaN
ऊपर लिस्ट में बतायी गई सभी value falsy value मानी जाती है |
JavaScript String Operators
यह ऑपरेटर सीधे ही concatenation और comparison operators से संबंध रखता है | comparison के अलावा दो या दो से अधिक string को जोड़ने या concatenation operator करने के लिए String Operator का इस्तेमाल किया जाता है |
let firstName = "Vikash";
let lastName = "Pareek";
let fullName = firstName + " " + lastName; // Concatenate with a space in between
console.log(fullName); // "Vikash Pareek"
JavaScript Comparison operators
यह ऑपरेटर javascript का fundamental part माना जाता है क्योंकि इसके ज़रिए values को एक दूसरे से compare किया जाता है और रिजल्ट में हमेशा boolean value: true ओर false मिलती है |
ये operators प्रोग्रामिंग भाषा में लगभग conditional statements के लिए इस्तेमाल किए जाती है जैसे की किसी if स्टेटमेंट में या की किसी loop में आदि |
नीचे Comparison operators के बारे में डिटेल से लिखा गया है |
Equality (==)
यह दो values को चेक करता है कि वह एक समान है या नहीं अगर value एक समान हुई तो यह true return करता है वरना यह false return करता है |
console.log(5 == "5"); // true
console.log(0 == false); // true
console.log(null == undefined); // true
Strict Equality (===)
यह operator दो value तो चेक करता ही है लेकिन उसके साथ दोनों का डेटा टाइप भी चेक करता है, तो मोटा मोटी वैल्यू और डेटा टाइप दोनों अगर समान है तो ही true return होगा वरना false return होगा |
console.log(5 === "5"); // false
console.log(0 === false); // false
Less Than (<)
इसमें अगर left side की value right side की value से कम है तो true return होता है नहीं तो false return होता है | इससे भी आसान भाषा में बात करें तो जिस तरफ़ इस (<) arrow की चोंच है उस साइड की value अगर बड़ी है तो false return होता है |
console.log(3 < 5); // true
console.log(10 < 7); // false
Greater Than (>)
इसमें अगर left side की value right side की value से बड़ी है तो true return होता है नहीं तो false return होता है | इससे भी आसान भाषा में बात करें तो जिस तरफ़ इस (>) arrow की चोंच है उस साइड की value अगर छोटी है तो false return होता है |
console.log(10 > 5); // true
console.log(3 > 7); // false
Conclusion
आज के आर्टिकल में आपने पढ़ा की operators क्या होती है और कैसे काम करते हैं, दोस्तों कोई भी प्रोग्रामिंग भाषा हो उसमें operators लगभग एक जैसे ही होते हैं और Javascript Operators जावास्क्रिप्ट के बेसिक में आते हैं लेकिन इनके बिना जावास्क्रिप्ट को मास्टरी करना असंभव माना जाता है |
उम्मीद है आज के आर्टिकल में आपने कुछ नया पढ़ा होगा और आपको कुछ वैल्यू जरूर मिली होगी |