Chat GPT in Hindi | ChatGPT क्या है और कैसे काम करता है

Chat GPT एक चैट बॉट है जिसको openai नाम की कम्पनी ने बनाया है इसका काम है किसी भी सवाल का जवाब देना, आप इससे जो भी सवाल करते हैं उसका यह लिख कर आपके सवाल से संबंधित सटीक उत्तर देने की कोशिश करता है |

ChatGPT kya hai — यह सवाल 2023 के बाद से पूरे India में सबसे ज़्यादा search किए जाने वाले सवालों में से एक बन गया है, क्योंकि 2023 के बाद AI के दुनिया भर में बहोत ज़्यादा users हो गए हैं |

टेक्नोलॉजी के टाइम में अलग-अलग प्रकार के आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस मोजूदा हैं और Chat GPT भी एक अत्याधुनिक AI का मॉडल है |

2026 में ChatGPT और भी ज़्यादा powerful हो गया है। अब इसमें GPT-4o model है, image और voice support है, और India के लिए सस्ता plan भी launch हुआ है |

Chat GPT in Hindi

ChatGPT kya hai – Chat GPT एक अत्याधुनिक चैट करने वाला AI Model है जिसको November 30, 2022 को Open AI के developers ने बनाकर तैयार किया है |

यह GPT-3 (जनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर 3) आर्किटेक्चर का उपयोग करता था, जो एक प्रकार का ट्रांसफॉर्मर base neural network है जिसे natural language processing tasks जैसे कोई भाषा का निर्माण, translation करना और summary के लिए डिज़ाइन किया गया है |

ChatGPT को काफ़ी हद तक टेक्स्ट के डेटा पर trained किया गया था ताकि यह किसी भी सवाल का जवाब जैसे कोई real human देता है उस तरीक़े से और आसान भाषा में दे सके |

इसका उपयोग अलग-अलग जगह या फिर अलग-अलग तरीक़े से किया जा सकता है जैसे कि कस्टमर सर्विस के लिए, virtual assistants के लिए या फिर किसी चैटबोट के लिए |

लेकिन दोस्तों अब के समय में chatgpt ने GPT-3 से GPT-4o तक का सफ़र तय कर लिया है यानी की यह अब और ज़्यादा powerful हो गया है अब इससे आप अपनी कल्पना को एक single prompt के ज़रिए visually देख सकते हैं क्योंकि अभी कुछ दिनों पहले ही chatgpt ने Image creation में एक major अपडेट किया है जिसकी सहायता से आप complex visuals को भी single prompt में बना सकते हो |

ChatGPT Kaise Kaam Karta Hai?

यह deep learning techniques का इस्तेमाल करता है और इनपुट मिलने के अनुसार इनपुट से संबंधित text को आगे generate करता है |

ChatGPT एक LLM है इसका मतलब है Large Language Model जो कि Artificial Intelligence (AI) पर based है जिससे यह इंसानों की तरह text को समझ सकता है और इंसानों की तरह बात कर सकता है |

चलो अब इसे सरल भाषा में समझने की कोशिश करते हैं |

Large Language Model (LLM) Kya Hota Hai?

LLM एक बहुत बड़ा दिमाक है जो की इंसानी नहीं है digital है लेकिन इसे अब तक की सभी जानकारियां दि गई है जैसे इंटरनेट और किताबें आदि |

Large: LLM में इसका मतलब है कि इसके digital दिमाक में बहूत ज़्यादा डेटा है |

Language: इसका काम है इसको समझाई गई भाषा को समझना और लिखना |

Model: यह एक कंप्यूटर के ज़रिए लिखा गया program है जो की सभी process को अच्छे से चालू रखता है | program किसी भी programming language में लिखा जा सकता है, सभी भाषाओं का अपना अलग-अलग role होता है |

ChatGPT के फ़ायदे?

benefits of chatgpt in hindi – OpenAI के GPT-3 मॉडल (ChatGPT) का इस्तेमाल करने के कई फ़ायदे हैं जिनके बारे में नीचे detail से लिखा गया है |

Natural language understanding

ChatGPT का डेवलपमेंट इस तरीक़े से किया गया है ताकि यह किसी भी इंसान की भाषा को आसानी से समझकर जवाब दे सके क्योंकि इसे बात करने के लिए ही बनाया गया है |

High accuracy

ChatGPT को बेहद डेटा के साथ trained किया गया है जिससे अगर कोई भी यूजर किसी भी तरह का सवाल पूछता है तो उस सवाल के हिसाब से सटीक जवाब यूजर को सामने टेक्स्ट के रूप में मिल जाता है और अगर यूजर उस सवाल को पढ़ता है तो वह Natural language में लिखा हुवा मिलता है |

Multitasking

ChatGPT को आप अलग-अलग काम के लिये इस्तेमाल कर सकते हो जैसे कि अगर आप कोई प्रश्न पूछते हैं तो प्रश्न से संबंधित आपको सही उत्तर देखने को मिल जाएगा |

इसके अलावा अगर आप कोई लेख लिखना चाहते हैं तो आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना होता है आपको सिर्फ़ टॉपिक देना होता है ChatGPT को और बाक़ी काम ChatGPT अपने आप कर सकता है |

इसके अलावा आप summarization, translation आदि काम भी ChatGPT पर बड़ी आसानी से कर सकते हैं |

इन सब कामों को करने की क़ाबिलियत ChatGPT को मल्टीटास्किंग बनाता है |

Customization

ChatGPT को अलग-अलग कामों और डोमेनों के लिए ठीक किया जा सकता है जिससे डेवलपर्स को कस्टम मॉडल बनाने के लिए हरी झंडी मिल जाती है जो उनकी specific आवश्यकताओं को पूरा कर सके |

Speed

ChatGPT की स्पीड काफ़ी ज़्यादा है यानी कि अगर एक तरफ़ आप अपना कोई भी सवाल पूछते हैं तो दूसरी तरफ़ ChatGPT उस सवाल का जवाब लिखता जाएगा. जितनी ज़्यादा आपके सवाल लिखने की स्पीड होगी उससे भी ज़्यादा स्पीड ChatGPT के उत्तर देने की मानी जाती है |

इसकी इतनी ज़्यादा स्पीड होने के कारण real-time applications के लिए यह काफ़ी सही है |

ChatGPT के नुक़सान?

वैसे तो इसका कोई नुक़सान नहीं है लेकिन कुछ बातें हैं जिनके बारे में हम इंसान चर्चा कर सकते हैं जैसे:

  • ChatGPT text या फिर images के prompt का इस्तेमाल करता है जिसके माध्यम से जवाब देता है लेकिन यह किसी भी इंसान की भावना को नहीं समझ सकता है |
  • इसके अलावा ChatGPT के इस्तेमाल से आजकल लोग ख़ुद से चीजें करने या कोई bug को ढूँढने में आलस करने लगे हैं जिससे की सबसे बड़ा नुक़सान यह है कि लोग ख़ुद की creativity नहीं कर पा रहे हैं |
  • आप ChatGPT से अपनी पर्शनल भावना या फिर double mining question नहीं कर सकते हैं |

Conclusion

धीरे-धीरे आज पूरी दुनिया आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस की तरफ़ जा रही है जिससे एक तरह से दुनिया को काफ़ी फ़ायदा हो रहा है लेकिन अगर हम दूसरे पक्ष से देखें तो इससे नुक़सान भी है |

आज के आर्टिकल में आपने पढ़ा की ChatGPT क्या है ?(Chat GPT in Hindi), ChatGPT काम कैसे करता है ?, ChatGPT के फ़ायदे क्या-क्या है और नुक़सान क्या हैं आदि |

अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित और कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं |

Leave a Comment