गूगल डिस्कवर क्या है और कैसे काम करता है | Google Discover In Hindi

Google Discover In Hindi – गूगल डिस्कवर एक ऐसी टेक्नोलॉजी का नाम है जो की यूजर की रुचि को फ़ॉलो करती है, यानी की यूजर गूगल पर कुछ भी सर्च करता है अपने इंट्रेस्ट के अनुसार तो गूगल, यूजर के डिस्कवर पर उसी प्रकार की चीजें दिखाता है जिसमें यूजर की रुचि है साफ़ शब्दों में बात करें तो यह एक personalize feed है.

गूगल डिस्कवर क्या है ?(What is google discover)

दोस्तों दुनिया बहुत बड़ी है और पूरी दूनिया से बड़ा इंटरनेट है जिसके कारण आज इंटरनेट पोस्टों और स्टोरियों से भरा हुवा है जिसमें से आपकी रुचि के अनुसार ताजा चीजें ढूँढनी काफ़ी मुस्किल हो जाती है.

यह काम ऐसा है जैसे मानो कोई कचरे के बड़े ढेर में सुई ढूँढना हो, तो इसी समस्या के समाधान के लिए और आपकी रुचि के अनुसार चीजें दिखाने के लिए गूगल ने लोगों के सामने अपनी एक टेक्नोलॉजी पेश की जिसका नाम डिस्कवर रखा गया.

डिस्कवर का काम लोगों की रुचि के अनुसार आर्टिकल और स्टोरीज़ दिखाना है जो कि वह गूगल पर सर्च करते हैं |

September 2018 से पहले इसे गूगल फीड के नाम से जाना जाता था लेकिन उसके बाद इसका नाम गूगल डिस्कवर रखा गया जिसका सीधा मतलब हुवा की यूजर की रुचि को कवर करना और सर्च में सुधार करना | 2018 के अंत तक गूगल कि यह सबसे अच्छी और सबसे बेहतर टेक्नोजी मानी जाती थी और आज भी यह काफ़ी अच्छी टेक्नोलॉजी मानी जाती है |

गूगल डिस्कवर अभी तक मोबाइल यूज़रो के लिये काम कर रहा है यानी कि गूगल डिस्कवर मोबाइल यूज़र्स को ही दिखाई देता है ना कि डेस्कटॉप यूज़र्स को, डेस्कटॉप के लिए अभी तक गूगल नें कुछ भी नहीं बताया है |

गूगल डिस्कवर काम कैसे करता है ?(How does work google discover)

गूगल डिस्कवर यूजर की रुचि के अनुसार काम करता है जैसे कि आपकी रुचि स्पोर्ट्स में है तो गूगल डिस्कवर में आपको स्पोर्ट्स से संबंधित लेटेस्ट न्यूज़ और आर्टिकल देखने को मिलेंगे जिसके कारण आपको गूगल सर्च करने की कोई ज़रूरत नहीं होती है आप गूगल डिस्कवर से सभी नयी-नयी न्यूज़ और नये-नये आर्टिकल पढ़ पायेंगे.

Google Discover के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिये आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

अब यहाँ सवाल यह उठता है की गूगल को कैसे पता चलता है व्यक्ति के बारे में की उसकी रुचि किस चीज़ में है, क्या गूगल भगवान है ?

गूगल यूजर की रुचि कैसे पता करता है?

दोस्तों गूगल कोई भगवान नहीं हैं, गूगल किसी भी यूजर की रुचि पता करने के लिए कई चीजों पर ध्यान देता है.

गूगल सिर्फ़ उन्हीं चीजों को नोटिस करता है जो की आपने गूगल को पहले दी है जैसे कि आपकी Web Activity, YouTube History, Search queries आदि.

दोस्तों गूगल डिस्कवर का पर्यावरण अलग से होता है जिसको हम जितना बेहतर बनाते हैं उतना ही बेहतर हमें दिखाई देता है, जैसे की अगर हम गूगल के किसी प्रोडक्ट पर क्वेरी करते हैं Food से समन्धित तो गूगल डिस्कवर में हमें फ़ूड से संबंधित ही आर्टिकल और Webstory देखनें को मिलेंगी.

गूगल डिस्कवर फ़ोन में कैसे दिखाई देता है?

जैसे की हमने ऊपर बात की थी कि इस सेवा का लाभ सिर्फ़ और सिर्फ़ मोबाइल के यूजर ही कर सकते हैं डेस्कटॉप के यूजर इस सेवा का इस्तेमाल अभी तक नहीं कर सकते हैं, तो नीचे आप इमेज में देख सकते हैं कि गूगल डिस्कवर फ़ोन में कैसे दिखाई देता है.

गूगल डिस्कवर फीड को देखने के लिए आपको अपने मोबाइल में गूगल ऐप पर जाना है और ऐप में जाने के बाद आपको डिस्कवर के टैब पर क्लिक करना है जहां आपको आपकी रुचि के अनुसार सभी डिस्कवर की फीड दिख जायेंगी और उन्हें आप अपने अनुसार customize भी कर सकते हैं.

Google Discover In Hindi

दोस्तों अब जल्द ही गूगल अपना नया अपडेट लॉंच करने जा रहा है जिसमें आपको गूगल डिस्कवर फीड लैपटॉप में भी देखने को मिलने वाली है, अभी तक गूगल डिस्कवर सिर्फ़ मोबाइल में ही दिखाई देता है लेकिन आने वाले कुछ समय में गूगल डिस्कवर लैपटॉप में भी दिखाई देगा.

Google Discover In Hindi Conclusion

आज के आर्टिकल Google Discover In Hindi में आपनें पढ़ा की गूगल डिस्कवर क्या होता है और यह कैसे काम करता है, जैसे की आपने ऊपर पढ़ा की गूगल डिस्कवर यूजर की रुचि को ध्यान में रखकर काम करता है और रुचि का पता यूजर की Web Activity, Youtube History आदि से लगाया जाता है और उनके अनुसार या संबंधित फीड गूगल डिस्कवर में दिखाई देती हैं.

उम्मीद है दोस्तों Google Discover In Hindi का ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और आपनें आज के आर्टिकल में कुछ नया सीखा होगा, अगर आपको आज की पोस्ट helpful लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें और इस वेबसाइट को बुकमार्क करना ना भूलें.

ध्न्यवाद….

6 thoughts on “गूगल डिस्कवर क्या है और कैसे काम करता है | Google Discover In Hindi”

  1. गूगल डिस्कवर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आपका धन्यवाद, गूगल डिस्कवर के लिए इमेज साइज कितना रखना चाहिए

    Reply
    • धन्यवाद श्रवण जी, गूगल डिस्कवर के लिए इमेज का सही साइज 1260*620 रहता है लेकिन अगर आप इससे थोड़ा कम या थोड़ा ज़्यादा भी रखते हैं तो भी कोई परेशानी नहीं है लेकिन इसके आस-पास का साइज ही होना चाहिए.

      Reply
  2. मैं हमेशा आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी को पढ़ता हूँ, आप बहुत अच्छी जानकारी देते हैं, धन्यवाद!

    Reply

Leave a Comment